राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के ऐतिहासिक ओर दृशनीय स्थलों में से एक गजनेर पैलसे में सेंधमारी की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थााना क्षेत्र के गजनेर पैलेस में 26 जुलाई की है। इस सम्बंध में पैलेस के मैनेजर नारायण सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि गजनेर पैलेस के सरदार निवास परिसर में बने कमरे का ताला टूटा हुआ मिला।
जिस पर प्रार्थी व स्टॉफ व अन्य मौके पर पहुंचे तो देखा कमरे का ताला टूटा हुआ था औरन कमरे में रखे पीतल, ताबा कांसी के बर्तन सहित अन्य सामान गायब मिला थाा। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऐतिहासिक पैलेस से इस तरीके से चोरी के बाद कई तरह के सवााल खड़े हो रहे हैं कि आखिर इतना सुरक्षित माना जाने वाला पैलेस में सेंंधमारी कैसे हो गयी।


