राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लापता हुए 12वीं के छात्र का नहर में शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना रविवार को अरजनसर के पास कंवरसेन लिफ्ट नहर की है। जहां पर एक युवक का शव तैरते हुए मिला। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकाला गया। युवक 12वीं का छात्र है और दो दिनों से लापता था। मृतक की पहचान राजियासर थाना क्षेत्र के मोकलसर गांव के 92 आरडी चक निवासी रणजीत मेघवाल के रूप में हुई है।
21 अगस्त को राजियासर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। महाजन पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जानकारी जुटाई। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
युवक नहर में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


