Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खड़ी बाइक के चालान को लेकर भाजपा नेता और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना भुट्टों के चौराहे की बतायी जा रही है। आरोप है कि पुलिस ने खड़ी गाड़ी को चालान कर दिया। जिसके बाद भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया के नेतृत्व में इन्द्रा कॉलोनी के लोगों ने रोष जताया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस चालान के नाम पर आमजन को परेशान कर रही है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेता मेड़तिया व यातायात प्रभारी नरेश निर्वाण एवं सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह चारण से जोरदार बहस हुई। भाजपा नेता मेड़तिया ने कहा कि यातायात पुलिस भुट्टों के चौराहे से तीर्थस्तंभ की तरफ जाने वाले तिराहे पर खड़ी रहती है। कॉलोनी के लोग सब्जी-दूध व अन्य चीजों की खरीदारी करने आते हैं तो उनके चालान बनाकर उन्हें परेशान कर रही है।

वीडियो में भाजपा नेता मेड़तिया ने पुलिस पर नशा तस्करों कोख्खुलेआम सरंक्षण देने का आरोप लगाया। मेड़तिया ने कहा कि खुलेआम नशा बिक रहा ै लेकिन पुलिस केवल चालान पर ध्यान देती है और वो भी खड़ी गािडय़ों के।
मेड़तिया ने पुलिस पर आरोप लगाए कि खुलेआम बंदी ली जा रही है। पुलिस नशा और अवैध हथियार तस्करी करने वालों पर कार्रवाई नहीं कर केवल चालान बनाकर आमजन को परेशान कर रही है। बता दे कि पूर्व में भी भाजपा नेता मेड़तिया ओर बीछवाल थानाधिकारी गोविंद ङ्क्षसह के बीच तकरार हुई थी। उस समय भी गली मोहल्ले में गाडिय़ों के चालान को लेकर जमकर बहस हुई थी।

मेड़तिया ने बताया कि बीते करीब एक पखवाड़े में इन्द्रा कॉलोनी क्षेत्र में 9 घटनाएं हो गई है। जिनमें अवैध हथियार,अवैध मादक पदार्थ,लूट सहित अन्य अपराध शामिल है लेकिन पुलिस ने सब्जी,दूध लेने जाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई कर इतिश्री करना चाहती है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!