राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के एनएच-62 पर सोनू होटल के पास 18 अप्रैल की रात को 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में महाजन के रहने वाले इन्द्राज ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई महेन्द्र पाल व उसका लड़का सुनील धीरेरा से बाइक पर गांव रामबाग जा रहे थे। इस दौरान एनएच-62 पर सोनू होटल के पास अज्ञात कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार भाई और उसका बेटा गिर गए और महेन्द्र की मौत हो गयी। वहीं सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!