राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में विकास के बड़े-बड़े दावे तो किए जाते रहे हैं लेकिन बीते तीन महीनों से शहर के ह्दय स्थल का नजारा शर्मसार करने वाला है। जूनागढ़ किले के पास सुरसागर के सामने से गिन्नाणी की और जाने वाला प्रमुख मार्ग बीते करीब 4-5 महीनों से बंद पड़ा है। जिसके चलते हर रोज स्थानीय लोगों के साथ-साथ शहर के हजारों लोग परेशान हो रहे हैं। इस सड़क पर अनेक फनीचर्स की दुकानें है और मार्ग बंद होने से व्यापार भी असर पड़ रहा है।

ऐसे में लंबे समय से बंद मार्ग के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सड़क बंद रहने के बावजूद नगर निगम द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने से आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी को लेकर अब अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता नीतू जैन ने सीएम भजनलाल शर्मा और मुख्य सचिव को पत्र लिखा है । जैन ने पत्र के माध्यम से मांग कि है कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदार की जवाबदेही तय की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए

 

साथ ही जैन ने जिला कलेक्टर बीकानेर से आग्रह किया है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो इस मुद्दे को जन आंदोलन के रूप में उठाया जाएगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!