राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर आज अपना 539वां स्थापना दिवस मना रहा है। बीते करीब एक सप्ताह से शहर में स्थापना दिवस के कार्यक्रम लगातार जारी है । आज रविवार को स्थापना दिवस पर अलसुबह से देर शाम तक पतंगबाजी जमकर हुई। सुबह से शाम तक शहर की सड़कों पर सुनसान सा ही नजारे देखने को मिले वहीं शहर में घरों की छते गुलजार रहीं। हर और पंतग और डोर के साथ बोई काट्या है की गुंज ही सुनाई देती रही। छतों पर ही आज दिनभर नाश्ते से लेकर चाय,पानी और खाना तक जारी रहा।

धूप और गर्मी से बेपरवाह पतंगबाज अपने स्थापना दिवस पर पतंगबाजी मं मस्त रहें। वहीं जिला प्रशासन और सामाजिक संगठनों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए और शहर का मान सम्मान बढ़ाने वाले लोगों का भी सम्मान किया गया।
दूसरी और शाम को विधायक जेठानंद व्यास भी पतंगबाजी करते हुए नजर आए। विधायक व्यास ने काफी देर तक पतंग की डोर को थामे रखा और जमकर पतंगे काटी। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि पतंग काटी है तभी तो यहां तक पहुंचा हूं। विधायक व्यास ने आमजन को चाइनीज मांझा उपयोग में ना लेने का आव्हान करते हुए कहा कि चाइनीज मांझा जानलेवा है और किसी को भी चपेट में ले सकता है। विधायक व्यास ने नगर स्थापना दिवस की शहरवासियों को बधाई देते हुए प्यार और अपनत्व के साथ पतंगबाजी करने की सलाह भी दी।




