राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ऑनलाइन पेंशन कार्ड के नाम पर लाखों रूपए खाते से निकल जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में हल्दीराम प्याऊ के पास रहने वाले अरूण गगनेजा नेे अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 14 अप्रैल की 10 बजे के आसपास की है।

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसने ऑनलाइन पेंशन कार्ड के लिए आवेदन किया था। जिसके कुछ ही समय बाद फोन आया और कुछ जानकारी मांगी गयी और चार घंटे के बाद दूसरे खाते से 4 लाख 65 हजार रूपए निकल गए। प्रार्थी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है ।पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




