राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अक्षय तृतीया के दिन अलसुबह शहरी क्षेत्र में हादसे में दो की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के उदयरामसर-पलाना के बीच की है। जहां पर स्कार्पियों और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। हादसे में बाइक सवार महिला सहित दो की मौत हो गयी।

वहीं एक 15 वर्षीय बालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहंा पर चिकित्सकों ने महिला सहित दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।




