राजस्थान फर्स्ट न्यूज, बीकानेर। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक कीमौत के मामले में अब परिजनों ने मामला दर्ज करवाया है। घटना जसरासर थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में साधासर निवासीशिवकुमार पुत्र किशनलाल ने वाहन पिकअप आरजे-50-जीए-5455 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटनाएसएच 20बी शिवमंदिर के पास जसरासर में 16 सितम्बर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसका चेचरा भाई बाइक पर जारहा था। इसी दौरान पिकअप चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई के टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया औरअस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!