राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर निकाय चुनावों को लेकर अब सियासत शुरू हो गयी हे। निकाय चुनावों के मद्देनजर अब आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। नामांकन की समीक्षा के दौरान अनेक नामांकन खारिज भी चुके हे। जिसके बाद अब नाम वापसी होगी। जिसके बाद ही स्थितियां साफ और स्पष्ट हो पाएगी। इसी बीच नामांकन की समीक्षा के दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व पालिका चेयरमैन की पर्चा खारिज हो गया।
जिसको लेकर काफी बवाल हुआ। दरअसल नापासर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि रतिराम तावनिया का नामांकन पत्र खारिज हो गया है। रतिराम तावनिया वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उनका पर्चा रद्द कर दिया गया। इस घटना से कांग्रेस खेमे में हलचल मच गई है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि इसका असर चुनावी समीकरणों पर भी पड़ेगा। कांग्रेस ने इसका विरोध भी जताया है।


