सर्विस सेंटर पर हंगामा, सर्विस सहीं करने को लेकर लगाई आग, मारपीट के आरोप-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st  न्यूज,बीकानेर। ट्रेक्टर की सही सर्विस नहीं करने को लेकर मारपीट करने और आग लगा देने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के बालाजी ट्रेक्टर कंपनी जयपुर रोड़ पर 13 मार्च की दोपहर को 12 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में जाटो का मोहल्ला रिड़मलसर पुरोहितान के रामलक्ष्मण पुत्र सुगनाराम ने शंकरलाल, प्रीतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ट्रेक्टर लेकर वर्कशॉप पर आया और सर्विस नहीं करने को लेकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की और ट्रेक्टर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। प्रार्थी ने बताया कि कर्मचािरयों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया नहीं तो पूरे वर्कशॉपर आग लग जाती। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!