Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेश के अनेक जिलों में बीते 24 घंटे में मौसम ने अचानक से पलटी मारी है। 24 घंटे पहले गर्मी का अहसास हो रहा था लेकिन सोमवार शाम से बीकानेर में ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गयी। जो कि लगातार जारी है। ऐसे में सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह हल्की ठंड का अहसास हुआ। अचानक हुए मौसम परिवर्तन से मौसमी बीमारियां भी होने का खतरा मंडरा रहा है।

 

वहीं अगले दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में 17 मार्च को मौसम साफ रहने और 18 मार्च से एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने की संभावना जताई है। इस सिस्टम का असर 20 मार्च तक रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 18 मार्च को जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू में येलो अलर्ट जारी किया है।
वहंी 19 मार्च को प्रदेश तीन दर्जन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!