Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो दिनों बाद 19 मार्च को भारतीय नवसवंत्सर 2083 लगने जा रहा है। जिसको लेकर बीकानेर में तैयारियां जोरो शोरो से की जा रही है। नववर्ष पर बीकानेर में वर्षो से निकलने वाली धर्मयात्रा को लेकर शहर सजाया जा रहा है। भगवा पताकाओं से शहर अलग ही रंग में दिखाई दे रहा है। धर्मयात्रा को सफल बनाने के लिए आज 17 मार्च को एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों की संख्यसा में बाइक शामिल होगी।

यह विशाल वाहन रैली शाम 5 बजे पुष्करणा स्टेडियम से शुरू होगी। जो कि गोकुल सर्किल, नत्थुसर गेट, बारहगुवाड़ चौक, रतानी व्यासों का चौक, हर्षो का चौक, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, दाऊजी मंदिर, जोशीवाड़ा, कोटगेट, केईएम रोड़, सादुलसिंह सर्किल, हैड पोस्ट ऑफिस, रोशनी घर चौराह,चौखुटी ओवरब्रिज, से होते हुए जस्सुसर गेट पर संपन्न होगी। जिसको लेकर लगातार नववर्ष समारोह समिति से जुड़े तैयारियों में लग हुए है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!