Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। छीना झपटी कर स्कूटी सवार महिला से पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस टीम ने की है। इस सम्बंध में 21 जनवरी को पूजा सोनी ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि 21 जनवरी को वह अपनी बेटी के साथ गणेश जी मंदिर के दर्शर के लिए स्कूटी से जा रहे थे।

 

दर्शन के बाद जब वह अपने घर की और जा रहे थे। इसी दौरान जेल सर्किल से जेल रोड़ पर पहुंचे तो जोशी होटल से पहले पीछे से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आए और पीछे बैठे व्यक्ति ने उसके हाथ से लेडीज पर्स झपटा मारकर छीन लिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने एसपी कावेन्द्र सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौड़, सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल की टीम ने एक टीम का गठन कर जांच शुरू की।

 

पुलिस टीम ने जांच के दौरान तकनीक साक्ष्यों को जुटाया और सूचनाएं संकलित कर धीरज उर्फ लोरेंस, ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास छीना झपटी कर ले गए माल को बरामद कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनो को केन्द्रीय कारागृह भिजवाया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!