Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पानी की पाइप लाइन फट जाने से लोगों के घरों में पानी घुस जाने की खबर सामने आयी है। घटना लक्ष्मीनाथ मंदिर की और जाने वाली सड़क पर पुराने पुलिया के पास आज सुबह की है। जहां पर अचानक पानी की पाइप लाइन फट गयी। जिसके चलते स्पीड़ से पानी आसपास के घरों में जा घुसा। अचानक घरों में पानी आने से लोग भी डर गए कि आखिर पानी कहां से आ गया।

 

कई घरों में पानी घुस गया। जिसके बाद लोग बर्तनों से पानी निकालते हुए दिखाई दिए। सूचना मिलने पर जलदाय विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पाइप लाइन को ठीक करने का काम शुरू किया गया। पाइप लाइन फटने से सड़क को भी नुकसान हुआ और सड़क आसपास के करीब 20 फीट तक क्षतिग्रस्त हो गयी। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से अंदेशा लगया जा रहा है कि पानी की स्पीड़ बेहद तेज थी ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!