Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक ट्रेलर के चालक द्वारा ब्रेक लगाने से पीछे से बोलेरो के भिड़ जाने और एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के रेस्ट एरिया भारतमाला जैतपुर में 15 मार्च की रात को 9 से 10 बजे के बीच की है। इस सम्बंध में करणपुर निवासी सुखविन्द्रसिंह ने ट्रक ट्रेलर के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता बोलेरो लेकर जा रहे थे। इस दौरान आगे चल रहे ट्रेलर के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए अचानक ब्रेक लगाए। जिसके चलते बोलेरो पीछे से ट्रेलर में भिड़ गयी और उसके पिता अवतार ङ्क्षसह की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!