Bikaner News राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। ईजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते दुनियाभर में पेट्रोलियम पदार्थो को लेकर उथल पुथल हो रही है। कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। इसी को लेकर भारत में भी तरह-तरह की चर्चाएं तेजी से आगे बढ़ रही है। बीते दिनों सरकार की और से कार्मिशियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक लगा दी गयी थी।

 

जिसके बाद अब सरकार ने 5 दिन बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर लगी रोक हटा दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है। सरकार ने 9 मार्च को कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगाई थी।

 

वहीं, सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण को रोकने के लिए देशभर में छापेमारी तेज कर दी गई है। सरकार ने कहा है कि घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

 

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मिनिस्ट्री की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि अब दिल्ली-एनसीआर की इंडस्ट्रीज, होटल, रेस्टोरेंट और दूसरी संस्थाओं को एक महीने के लिए नेचुरल गैस की जगह बायोमास से बने पेलेट्स, खासकर रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल पेलेट्स के अस्थायी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!