Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिकअप चालक की लापरवाही से छह वर्षीय बालक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजुवाला पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में राजु पुत्र मोतीपाल कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज करवायाी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका भतीजा प्रशांत पुत्र रमेश कुमार मंगलवार शाम करीब तीन बजे ईंट भट्टे से खाजूवाला से 17 केबीडी जाने वाली सड़क के दूसरी ओर स्थित खोखे से सामान लेने जा रहा था।

 

इसी दौरान 17 केबीडी की तरफ से खाजूवाला की ओर आ रही सफेद रंग की पिकअप चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में प्रशांत के सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे संभाला, जबकि पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल बालक को पहले खाजूवाला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बीकानेर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान 3 मार्च को बच्चे की मौत हो गई।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!