Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में बढ़ती चोरियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई और वारदातों को स्वीकार किया है। इस सम्बंध में बीते दिनों महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि अज्ञात व्यक्ति उसकी स्कूटी चोरी कर ले गया है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस ने संदिग्ध को दस्तयाब किया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्कूटी चोरी की वारदात को स्वीकार किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कमल कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी सागर रोड़ को गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी को बरामद किया है साथ ही तीन बाइक चोरी की वारदातों को कबूल किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, ईश्वर सिंह, विनोद कुमार, ईमीचंद, सुनील शामिल रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!