Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर गौशाला संघ के द्वारा आज मुरली मनोहर मैदान भीनासर में संभाग स्तरीय गौशाला संचालकों की विशाल सभा का आयोजन, बीकानेर गोशाला संघ को ग्राम सेवा संघ राजस्थान की संयुक्त तत्वाधान में किया गया। आज की विशाल सभा की अध्यक्षता पूर्व मंत्री देवी सिंह जी भाटी ने की। आज की सभा में हनुमानगढ़, गंगानगर, कुचामन, डीडवाना, नागौर, जोधपुर की लगभग 1300 गौशालाएं लगभग 12000 गौशाला संचालक प्रतिनिधि गौभक्त सम्मिलित हुए।

विशाल सभा का आयोजन संतों के पावन सानिध्य में किया गया। इस सभा में संत क्षमाराम महाराज बीकानेर, महामंडलेश्वर ज्ञान स्वरूपानंदमहाराज जोधपुर, महामंडलेश्वर सरजू दास महाराज बीकानेर सहित अनेक संत मौजूद रहें। समिति के संयोजक जगदीश सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 7 नवंबर को गौशालाओं के हित आयोजित हुई संभाग स्तरीय गौशाला संचालक विशाल सभा, गौशालाओं को बचाने के लिए भविष्य में होने वाले विरोध का शंखनाद है।

इस अवसर पर संघ के सुनील व्यास ने बताया कि वर्तमान में गौशालाएं पिछले 3 वर्ष से बहुत ज्यादा उत्पीडि़त हो रही है, सरकार की मंशा सरलता से अनुदान देने की रही होगी, परंतु प्रशासन और गोपालन विभाग गौशालाओं को बहुत ज्यादा तंग कर रहा है।
इस सभा में की अध्यक्षता करते हुए गोचर संरक्षक संघ के प्रधान संरक्षक गोचर आंदोलन के पुरोधा पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने कहा कि सरकारी आम जन की बात सुने, गौशालाओं का अनुदान रिलीज करें और गोचर पर कब्जे करने की नियत को छोड़े, यदि सरकार प्रशासन इस विषय को गंभीरता से नहीं लेता है तो चार-पांच दिन बाद में एक बड़ा आंदोलन का आगाज किया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो मैं देह त्याग भी करूंगा, पर गोचर की 1 इंच जमीन भी नहीं जाने दूंगा

बीकानेर गौशाला संघ के अध्यक्ष सूरजमाल सिंह नीमराना ने कहा कि सरकार से हमारी मुख्य मांग के रूप में गौशाला का अनुदान संस्था से मिले गौशाला की कागजी कार्रवाई काम हो गौशाला का अनुदान समय पर मिले गाय को राज्य धरोहर बने, गोचर सुरक्षित हो, गोचर का अधिग्रहण बंद ह गौवंश को पशु श्रेणी से बाहर निकल जाए और 7 नवंबर को गोभक्त बलिदान दिवस घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार एक ऑर्डिनेंस लाकर यह सभी कार्य कर सकती है। सरकार को यह कार्य पूरे मनोयोग से करना चाहिए तभी भाजपा को वोट देना सार्थक होगा अन्यथा भाजपा में अन्य पार्टी में कोई फर्क नहीं है।
गौ ग्राम सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललित दाधीच चुरू ने कहा कि को ग्राम सेवा संघ गए गोचर ओरण और गौशाला के लिए सदैव आगे बढ़कर कार्य करता है। गौ ग्राम सेवा संघ के प्रदेश महामंत्री प्रकाश व्यास जोधपुर बताया कि सरकार गौशालाओं के अनुदान को सरल करें।
आज की बैठक में उपस्थित सभी संतो को गोग्राम सेवा संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया और निरंजन सोनी महाजन को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। आयोजन में अपनी बात रखते हुए आयोजन समिति का संयोजक जगदीश राज को इतने कहा कि यह आयोजन गौशालाओं के हित है और गौशाला की पीड़ा को देखकर विशाल सभा का आयोजन किया गया और आप सभी पधारे उसके लिए हृदय से आभार जताया गया।
आयोजन समिति के सहसंयोजक हनुमान तर्ड ने बताया कि इस विशाल गौशाला संचालक सभा में बीकानेर, चूरू, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़ के बीकानेर संभाग सहित डीडवाना कुचामन, नागौर की गौशालाओं से सेकडो बसे,सेकडो छोटे वाहन सभा में आऐ, जिसकी पार्किंग कि समस्त व्यवस्थाएं संघ ने मुरली मनोहर गौशाला, मुरली मनोहर मैदान के आसपास के स्थान,व मुरली मनोहर धोरे के पास उदारामसर रोड पर की है।
संघ के महामंत्री निरंजन सोनी ने कहा कि वर्तमान शासन व्यवस्था सरकार के खिलाफ डीप स्टेट के रूप में कार्य कर रही है, यह विरोध सरकार के खिलाफ नहीं है,यह उन व्यवस्थाओं के खिलाफ है, जो सरकार को अस्थिर करने के लिए गौशालाओं गोचर,ओरण आदि को हस्तगस्त करके अव्यवस्था फैलाना चाहती है।

 

महंत क्षमा राम जी महाराज सींथल ने कहा कि इस सभा में संपूर्ण राजस्थान की गोचर ओरण आदि भूमि को संरक्षण के लिए संकल्प लिया जाएगा। और सभा में यह निर्णय लिया जाएगा, कि वर्तमान स्थिति में गोचर ओरण को कैसे बचाया जाए, उसको कैसे सुरक्षित किया जाए,सरकारी इस गोचर और उनको बचाने के लिए कटिबध हो इस पर हमें कार्य करना चाहिए।
इस विशाल सभा में महामंडलेश्वर ज्ञानस्वरुपानंद महाराज ने कहा कि राजस्थान की आज की सरकार को संतों महंतों और गाय पालने वालों की सरकार कहा जाता है लोग संतो को बीजेपी का बताते हैं और यही बीजेपी संत के प्रति नकारात्मक चल रही है सरकार को इस विषय पर संज्ञान लेना चाहिए अन्यथा संत समाज भी विरोध करेगा।

 

आज इस विशाल गौशाला संचालक सभा में बीकानेर गौशाला संघ के, बलदेव दास भदानी,महेंद्र सिंह लखासर,लूणकरणसर तहसील अध्यक्ष भैराराम रोझ, नोखा तहसील महामंत्री भंवरलाल बिश्नोई, श्री डूंगरगढ़ तहसील महामंत्री अगरसिंह कोटासर, श्री कोलायत तहसील अध्यक्ष मोती सिंह राजपुरोहित, वह खाजूवाला तहसील महामंत्री रामकुमार तेतरवाल, बीकानेर तहसील अध्यक्ष प्रेम कुमार गोदारा, भैराराम नाई, बाबूलाल जोशी, शंकर पारीक, सुनील व्यास, जुगल किशोर पारीक, त्रिलोक मारू, चांदवीर सिंह नीमराना, उमाशंकर सोलंकी, भगवान राम, देवीलाल गोदारा, रुपाराम सुथार, रेवत सिंह परिहार, सरवन सिंह राजपुरोहित, लाल सिंह राजपुरोहित, लक्ष्मी नारायण ओझा भैरू सिंह भाटी, किशोर सिंह राठौड़, नंदलाल व्यास, किशन सुथार, हनुमान चौधरी, हेमराज चौधरी, राजूराम उपाध्याय,काशी झवर,पी एम सिंहराव, त्रिलोक मारु, ओमप्रकाश रोहित, हनुमान सिहं भाटि, रानीदानसिह सारूंडा रुपाराम सुथार, मगाराम सुथार, आदि सम्मिलित हुए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!