Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्टैंड पर खड़ी गाड़ी के चालान को लेकर बवाल हो जाने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद काफी देर तक ड्राइवरों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर बहसबाजी होती रही। घटना नापासर कस्बे के स्टैंड की है। जहां पर घरेलू सामान लेने आए एक किसान की गाड़ी को खड़ी करते ही पुलिसकर्मियों ने 200 रूपए का चालान कर दिया।

 

जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ और तीखी नोकझोक हुई। जानकारी के अनुसार एक किसान अपनी गाडी लेकर सामान लेने आया था। जैसे ही गाड़ी खड़ी की तो पुलिसकर्मियों ने 200 का चालान कर दिया। किसान का कहना है कि आसपास के लोग कस्बे में ही सामान लेने के लिए आंएगे। ऐसे में गाड़ी खड़ी करते ही चालान कर दिया गया जो कि सरासर गलत है। टेक्सी यूनियन का कहना है कि आए दिन अवैध चालान काटते रहते है जो कि सरासर गलत है।

 

स्थानीय लोगों ने कहा कि छोटी गाडिय़ां जो कि काम से यहां आती है उनका तो चालान किया जाता है जबकि बड़े वाहन आए दिन कस्बे में से गुजरते है लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। इस पूरे हंगामे को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें जमकर नोकझोक हो रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!