Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जेब में बंद विचाराधीन बंदी की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में हाल कारापाल केन्द्रीय कारागृह सुरजनारायण सोनी पुत्र जगदीश प्रसाद सोनी ने रिपोर्ट दी है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि केन्द्रीय कारगृह श्रीगंगानगर के विचाराधीन बंदी चुन्नील ाल पुत्र रातीराम केन्द्रीय कारागृह गंगानगर में बंद था।


उसकी तबीयत बिगडऩे पर 24 दिसंबर को पुलिस गार्ड के साथ उसे राजकीय अस्पताल श्रीगंगानगर ले जाया गया। वहां से 25 दिसंबर को हालत गंभीर होने पर पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर किया गया। पीबीएम अस्पताल में भर्ती बंदी की हालत लगातार गंभीर बनी रही। 26 दिसंबर को दोपहर करीब 2 बजे उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस और जेल प्रशासन को इसकी सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार मृतक गंगानगर जेल में एनडीपीएस एक्ट के मामले में बंद था।



