Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। इस हादसे में बाइक सवार के सिर सहित शरीर में गंभीर चोटें आयी है। इस सम्बंध में कोतवाली पुलिस थाने में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली पूजा पारीक पत्नी नवलकिशोर ने क्रेटा कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि उसका पति बाइक से जा रहा था। इस दौरान कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसके पति के पैर में 2 से अधिक फैक्चर, सिर पर गंभीर चोटें और पसलियों में चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!