Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर रविवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक अन्य घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा चरकड़ा गांव के पास हुआ, जहां सड़क किनारे जा रहे एक ग्रामीण को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

ग्रामीण नारायण सिंह सड़क किनारे जा रहे थे कि उन्हें गाड़ी ने टक्कर मारी जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चरकड़ा गांव निवासी नारायण सिंह राजपूत की मौत हुई है, जो सड़क किनारे जा रहे थे। वहीं गाड़ी में सवार बताए जा रहे राजूराम की भी मौत हो गई। इस घटना में लालचंद घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नोखा जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतकों के परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं। चरकड़ा सरपंच सवाई सिंह मगनाराम केड़ली भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पुलिस की टीम तैनात की गई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!