Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर के बंद मकान में महिला डॉक्टर का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना करणी नगर स्थित होटल करणी भवन पैलेस के पास विला भोजवानी की है। जहां पर जर्मनी रिटर्न डॉक्टर मोनिका भोजवानी का शव मिला है। घर के आसपास बदबू आने पर आसपास के लोगों को अंदेशा लगा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

 

जानकारी के अनुसार मकान अंदर से बंद था, जिसमें से भंयकर बदबू आ रही थी। पुलिस ने कारपेंटर को मौके पर बुलाकर गेट तुड़वाया और मकान के अंदर से डॉ. मोनिका का शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्या शव चार से पांच दिन पुराना है, जिसके कारण बॉडी पूरी तरह फुल चुकी है, जिसमें भयंकर दुर्गंध आ रही है। सामाजिक संगठनों के सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!