Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर बार एसोसिएशन के चुनावों के नतीजे घोषित हो गए है। जिनमें एक बार फिर अनुभव को अधिवक्ताओं ने तरजीह है। अधिवक्ता अजय कुमार पुरोहित चौथी बार अध्यक्ष के लिए चुने गए है। अजय पुरोहित को 999 वोट मिले। तेजकरण सिंह राठौड़ को 849 वोट मिले। सुखाराम मेघवाल को 82 तथा सकीना बानो को 69 वोट मिले।

इससे पूर्व बार एसोसिएशन बीकानेर के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम को 5 बजे संपन्न हुआ। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना शुरू हुई। मतगणना के बाद निर्वाचित अध्यक्ष की घोषणा की गई। घोषणा होते ही अजय पुरोहित के समर्थक वकीलों ने बधाई देने शुरू कर दी और अजय पुरोहित के समर्थन में नारेबाजी करने लगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!