Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। घर की तरफ जा रहे युवक पर चाकू से वार करने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के सिपाहियों का मोहल्ला सोनगिरी कुआ निवासी मुख्तार खान ने राजा कछावा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सिपाहियों का मोहल्ला सोनगिरी कुंआ पर 19 जनवरी की दोपहर की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि उसका बेटा दानिश घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान आरोपी ने उसके बेटे का रास्ता रोका और चाकू से वार किया। परिवादी ने बताया कि इस दोरान उसके कान पर चोट लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!