Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग के कस्बे में महापंचायत से पहले इंटरनेट बंद कर दिया गया है। माामला हनुमानगढ़ के टिब्बी से जुड़ा है। जहां पर इथनॉल फैक्ट्री के विरोध में 10 दिसंबर को प्रस्तावित महापंचायत से पहले इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। मंगलवार शाम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद कड़वासरा और संगरिया डीएसपी रमेशचंद्र माचरा ने पुलिस तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एहतियात के तौर पर टिब्बी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

फैक्ट्री की ओर जाने वाले रास्तों और बाजार में जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं। फैक्ट्री हटाओ क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति’ ने टिब्बी तहसील और एसडीएम कार्यालय के सामने महापंचायत का आयोजन किया है। समिति के सदस्य दिनभर जेसीबी और ट्रैक्टर से सभा स्थल की साफ-सफाई में लगे रहे। महापंचायत के मद्देनजर कस्बे के लगभग सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मंगलवार शाम को पुलिस प्रशासन ने बाजार में फ्लैग मार्च भी निकाला।

पुलिस प्रशासन की नजर कल होने वाली महापंचायत पर बनी हुई है। महापंचायत में जुटने वाली भीड़ को लेकर विभिन्न कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है। जगह-जगह पुलिस नाके लगाए गए हैं और गश्त बढ़ा दी गई है। महापंचायत से जुड़ी हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!