Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सरकारी अधिकरी द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद विभाग में शोक की लहर छा गयी। खबर बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ से जुड़ी है। जहां पर भादरा तहसील में पदस्थापित एक नायब तहसीलदार ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। इस घटना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।


जानकारी के मुताबिक नायब तहसीलदार नरेंद्र साहू सुबह तहसील परिसर स्थित सरकारी आवास में मृत पाए गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बंद कमरे का गेट खोला। जब अंदर पहुंचे तो देखा कि नायब तहसीलदार का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।






