Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिलें में चोर बेखौफ हो गए है। शहर हो या फिर ग्रामीण अंचल चोर वारदातों पर वारदात कर रहे है लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पा रही है। ऐसे में आमजन भय में है। ऐसी ही खबर श्रीडूंगरगढ़ के गुसाईंसर बड़ा की है। जहां पर चोरों ने सेंधमारी कर एक ही रात में चार घरों में वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए लाखों के गहने,नकदी पार की है। सुबह जब ग्रामीणों को चोरी का पता चला तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पीडि़तों ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई और पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

चोरी की वारदात सीताराम पुत्र तारूराम जाट, रजादेवी पत्नी बंशीलाल नायक, गुड्डीदेवी पत्नी हडमान नायक और जड़ावदेवी पत्नी आसुराम नायक के घरों में हुई। चोरों ने चारों घरों के मुख्य दरवाजों व संदूकों के ताले तोड़कर कीमती सामान उड़ा ले गए। जानकारी के अनुसार किसान सीताराम जाट के अनुसार वह तीन दिन से बीमार था और श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में भर्ती था। जब दो नवंबर को घर लौटा तो देखा कि घर अस्त-व्यस्त पड़ा है, संदूक व अलमारी टूटे हुए हैं। उसमें रखे 15 हजार रुपये नकद और करीब एक दर्जन नई साडिय़ां चोरी हो चुकी थीं।

रजादेवी नायक के घर में तो परिवार सोया हुआ था और उसी दौरान चोरों ने चोरी की। वहां से सोने की रखड़ी, अंगूठी, चांदी के कड़े, पायल व बाजूबंद चोरी कर लिए गए। वहीं गुड्डीदेवी नायक के घर से चोरों ने सोने की रखड़ी, दो मंगलसूत्र, चांदी की तागड़ी, पायल, बाजूबंद, कड़े, सोने के लूंग व 50 हजार नकद चोरी कर लिए।जड़ावदेवी नायक के घर से भी चोर सोने की रखड़ी, तीन जोड़ी चांदी की पायल और 10 हजार नकद ले उड़े।
सूचना मिलते ही एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और मौकाय निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर वारदात की जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!