Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बस में घुसकर लाठियों,सरियों से तोडफोड़ करते हुए सिर पर वार करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में चक 300-700 आरटी वार्ड नं. 01 निवासी सुनील नायक ने बागा खान,शेरू खान व 5 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 नवंबर की रात को गंगानगर चौराहे की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि वह बस का कंडेक्टर है और गाड़ी में शामिल था।

 

परिवादी ने बताया कि जैसे ही गाड़ी गंगानगर चौराहे पर पहुंची तो आरोपी हाथों में हथियार लेकर उसकी बस में चढ़े। आरोपियों ने बस में चढ़ते ही उसके सिर पर वार किया और जाति सूचक गालियां दी। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने लाठियों,सरियों से वार करते हुए बस का शीशा तोड़ दिया और उसके साथ मारपीट करते हुए जेब से बुकिंग करीब 48 हजार रूपए छीन लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!