Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Bikaner  News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को कुते द्वारा भेड़ बकरियों पर हमला कर मौत के घाट उतारने की खबर सामने आयी है। घटना पूगल के डेलीतलाई 8 एलएम की है। जहां पर बीती रात को कुते ने चरवाहे के बाड़े में भेड़ बकरियों पर हमला कर दिया। इस हमले में 15 भेड़ बकरियों की मौत हो गयी। कई भेड़ बकरियों को बुरी तरीके से नोचा गया है।

 

वहीं इनको बचाने के लिए आए मासूम बच्चो को भी कुते ने नोंच दिया। जिसके बाद उसे पूगल अस्पताल ले जाया गया है। जिसके शरीर पर जख्म का चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम में चरवाहे आशुराम मेघवाल को खासा नुकसान हुआ है। जिसके बाद ग्रामीणों ने उचित मुआवजे की मांग की है। इस घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हे कि आखिर कब फिर से कुता कहां हमला कर दें। ऐसे में अन्य ग्रामीणों ने अपने पशुओं को सुरक्षित कर दिया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!