Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने शहर की सभी टूटी सड़कों के जल्द निर्माण को लेकर सोमवार शाम कलेक्टर निवास पर निगम, बीडीए और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की समन्वय बैठक ली। बैठक में जिला कलेक्टर ने निगम, बीडीए और पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जाने वाली एक-एक सड़क पर चर्चा करते हुए उनके क्वालिटी के साथ जल्द निर्माण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

 

साथ ही जिला कलेक्टर ने शहर की सभी सड़कों पर लाइनिंग करने, रोड़ किनारे लगे पेड़ जो सड़क पर आवागमन, लाइट और साइनेज बोर्ड को बाधित कर रहे हैं की ट्रीमिंग करने करने, ट्रैफिक लाइटों को ठीक करने के निर्देश भी दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि वे सात दिन बाद 29 सितंबर को सड़कों का निरीक्षण भी करेंगी।

जिला कलेक्टर ने कहा कि जिन सड़कों को पीडल्यूडी बना रहा है। अगर उन स्थानों पर जल भराव होता है तो इसकी जानकारी नगर निगम को आवश्यक रूप से दें ताकि निगम उन स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बना दे। जिला कलेक्टर ने दिवाली से पहले आवश्यकता अनुसार सड़कों पर स्ट्रीट लाइट भी लगाने के निर्देश निगम को दिए। जिला कलेक्टर ने सड़क किनारे लगे विलायती बबूल हटाने को लेकर निगम और बीडीए को निर्देशित किया।

 

30 करोड़ की लागत से शहर की 138 विभिन्न सड़कों के कार्य करेगा पीडब्ल्यूडी
बैठक में पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता विमल गहलोत ने बताया कि बजट घोषणा अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15-15 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी 30 करोड़ की लागत से शहर की 138 का विभिन्न निर्माण करवाएगा। जिनकी कुल लंबाई 69 किलोमीटर है। इनमें से अधिकांश सड़कें नई और पुनर्निमाण वाली हैं। जिला कलेक्टर ने सभी सड़कों की समीक्षा करते कुछ सड़कों के प्रस्ताव को लेकर दोबारा विजिट करने के निर्देश दिए।

 

बीडीए 25 करोड़ की लागत से बना रहा शहर की मुख्य सड़कें
बैठक में बीडीए कमिश्नर अपर्णा गुप्ता ने बताया कि बीडीए 25 करोड़ की लागत से जोड़बीड़, व्यास कॉलोनी, सादुलगंज, करणी नगर, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, गंगाशहर, भीनासर समेत अन्य इलाकों में सड़क का निर्माण करवा रहा है। व्यास कॉलोनी में डब्ल्यूआरएम का कार्य शुरू हो गया है। आगामी तीन-चार दिनों में सभी सड़कों का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। निगम कमिश्नर मयंक मनीष ने बताया कि कच्ची बस्तियों में 1.70 करोड़ की सड़कें निगम ले चुका है। बंगला नगर में करीब 3 करोड़ की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य सड़कों का निर्माण भी करवाया जा रहा है।

 

बैठक में निगम कमिश्नर मयंक मनीष, बीडीए कमिश्नर अपर्णा गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता ललित ओझा, अधिशाषी अभियंता वंदना व नवीन मीणा, पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता विमल गहलोत, सहायक अभियंता विक्रम बिश्नोई, कनिष्ठ अभियंता अमन शर्मा उपस्थित रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!