Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार द्वारा बाइक को टक्कर मारने और महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में ऊंटालड़ निवासी पप्पुराम ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बाना से रिडी के बीच 24 सितंबर की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि उसका बेटा संजूराम,पुत्रवधू कमला देवी बाइक से गांव जा रहे थे। इसी दौरान रिडी-बाना के बीच कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गिर गए और इलाज के दौरान कमला देवी की मौत हो गयी। वहीं संजूराम का इलाज जारी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE