Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नोखा में सोमवार रात्रि को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा लखोटिया प्याऊ के पास हुआ, जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बीच मे स्थित खेजड़ी के पेड़ से टकरा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही वाहन पर सवार होकर घर से निकले थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नोखा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने नोखा सुनील पंचारिया को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया।



