Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोलर प्लांट में प्लेट चोरी के मामले में बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दुबई भागे आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया और गोवा से गिरफ्तार किया है। मामला पूगल पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर 18 सितबंर को परिवादी सिक्योरिटी ऑफिसर ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि आरोपियों ने उसके प्लांट से कुछ प्लेट व अन्य सामान चोरी कर ले गए। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

जांच करते हुए पुलिस ने इस मामले में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विनोद कुमार नाम का आरोपी गिरफ्तारी के डर से दुबई भाग गया। जिस पर पुलिस टीम ने विनोद के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी करवाया और गोवा एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से इस मामले को लेकर पुछतााछ कर रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!