सुखदेव चायल के घर पर फायरिंग का एक और आरोपी गिरफ्तार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में चर्चित सुखदेव चायल के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एसपी कावेन्द्र सागर के सुपरविजन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिसार से दस्तयाब किया है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सादुलगंज में अलसुबह सुखदेव चायल के घर पर फायरिंग के मामले में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच के दौरान कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए हिसार से विकी नाम के युवक को दस्तयाब किया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है।

 

बता दे कि करीब चार महीने पूर्व सुखदेव चायल के घर पर फायरिंग की थी। इसको लेकर लॉरेंस गैंग के सदस्य ने पोस्ट डालकर जिम्मेवारी ली थी। वहीं सुखदेव चायल के भाई धनपत चायल ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्ता र किया था। पुलिस की आज की कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती राठौड़, सीओ सदर अनुष्ठा कालिया, डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह, थानाधिकारी सदर सुरेन्द्र पचार, साइबर सेल के दीपक यादव शामिल रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!