Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Bikaner News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट करने और सिर पर चोट मारने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में सर्वोदय बस्ती के रहने वाले महबूब अली ने लकी,भोमा,फरमान व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना नरङ्क्षसह सागर तालाब के पास सर्वोदय बस्ती में 9 अप्रैल की रात की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर के आगे शराब के लिए पैसे मांगे। जब परिवादी ने पैसे नहीं दिए तो आरोपियों ने लाठी,सरियेां,पत्थरों से मारपीट की। इस मारपीट में उसके भतीजे के सिर पर चोट आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!