Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। काम करके घर जा रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के डागा फैक्ट्री के पास रोही गाढ़वाला में 19 सितंबर की रात को 8 बजे के पास की है। इस सम्बंध में पवन सुथार पुत्र अशोक सुथार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता अशोक सुथार बाइक से बीकानेर से काम करके गांव नापासर जा रहे थे। इस दौरान फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन के चालक ने उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता गिर गए और घायल हो गए। जिन्हें अस्पता ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!