राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में बीते दिनों हुए दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर बीकानेर संभाग में बस के पलट जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के सरदारशहर में सरदारशहर-सालासर मेगा हाईवे की है। जहां पर हनुमानगढ़ के रावतसर से सरदारशहर की और जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी।
हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गयी। वहीं बस में सवार 20 से ज्यादा यात्रियों के चोटें आयी है। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों का संभाला और सहयोग करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है और उनकी स्थिति सामान्य बतायी गयी है। हादसे में 7 साल के जगदीश नायक की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा यात्रियों को चोटों आयी है।


