राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में अब निकाय चुनावोंं को लेकर सरगर्मिया तेज हो गयी है। नामांकन के बाद समीक्षा में कई नामांकन खारिज हो रहे है। ऐसे में उम्मीदवारों के अरमानों पर पानी फिरता दिख रहा है। ऐसी ही खबर देशनोक नगर पालिका क्षेत्र से सामने आयी है। जहां पर दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो गए है। जिनमें एक भाजपा का उम्मीदवार है तो दूसरा निर्दलीय।

 

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 19 से निर्दलीय उम्मीदवार सांवरदान के खिलाफ एक प्रकरण में न्यायालय द्वारा आरोप तय किए हुए है। ऐसे में उनका नामांकन खारिज कर दिया गया है। वहीं वार्ड संख्या 12 गोविंद सिंह जिनके विरूद्ध भी हत्या का प्रयास का मामले में आरोपी विरचित हो चुके है। ऐसे में दोनो उम्मीदवारों के खिलाफ अपराधिक प्रकरणों के चलते नामांकन खारिज कर दिया गया है।

बीकानेर शहर के इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा खारिज, भाजपा उम्मीदवार बनी निर्विरोध पार्षद

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!