राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में भीषण सड़क हो जाने की खबर सामने आयी है। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हेा गयी। घटना लूणकरणसर कस्बे के विश्वकर्मा गेट के पास की है। जहां पर बुधवार को भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। जानकारील के अनुसार करणपुर निवासी परिवार काम से कार में सवार होकर बीकानेर की और आ रहा था।
इस दोरान विश्वकर्मा गेट के पास सड़क किनारे खड़े टश्क से कार भिड़ गयी। हादसा इतना भयावह था कि ाकर ट्रक के पिछले हिस्से के नीचे बुरी तरीके से फस गयी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और सामाजिक सेवादार मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया।
श्रीगंगानगर जिले के करणपुर तहसील मुख्यालय के निवासी संदीप शर्मा पुत्र बद्रीप्रसाद शर्मा, उसकी पत्नी कृतिका शर्मा, मां जीवन आशा पत्नी बद्रीप्रसाद शर्मा व चाची सुषमा शर्मा की मौत हेा गयी।


