Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आयी है। बीकानेर के महाजन पुलिस थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के शव मिले है। बडेरन गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास बनी एक जोहड़ी में पति-पत्नी के शव मिले। घटना की सूचना मिलते ही महाजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

 

महाजन थानाधिकारी भजनलाल के अनुसार, मृतकों की पहचान 25 वर्षीय सावंतराम तथा उसकी 19 वर्षीय पत्नी सुलोचना के रूप में हुई है। दोनों बडेरन गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव जोहड़ी से बाहर निकाले। प्रारंभिक जांच के बाद शवों को आगे की कार्रवाई के लिए सुरक्षित रखवाया गया है। महिला के परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!