राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दीपावली का त्यौंहार आ गया है। जिसको लेकर हर कोई अपने हिसाब से खास तैयारियों में जुटा। जिला प्रशासन द्वारा भी समय-समय पर बैठकों में शहर की व्यवस्था और हाल सुधारने को लेकर संभागीय आयुक्त से लेकर कलक्टर निर्देश दे चुकी है लेकिन शहर की सड़कों के हाल जस के तस है। गंदगी के ढ़ेर जगह-जगह मिल जाएंगे।

बाजारों में तो हालात और भी बुरी है। त्यौंहार से पहले ही जाम की स्थिति है और उन्हें व्यवस्थित करने वाला कोई नहीं है। शहर के कई प्रमुख मार्गो में गढढें पड़े है जो कि हादसों को न्यौता दे रहे हैं। त्यौंहार के इस मौके पर लगातार सख्त निर्देशों के बावजूद ठेकेदरों और अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। खानापूर्ति के नाम पर कुछ जगहों पर पेचवर्क किया गया। ऐसे हालात देखकर तो ऐसा ही लगता है कि दीपावली जैसे बड़े पर्व की भी अधिकारियों और ठेकेदारों को परवाह तक नहीं हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!