राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। एएसआई द्वारा कार से तीन महिला पटवारियों को टक्कर मारने और फिर अपने पद की धोंस दिखाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर जिले के सदर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर एएसआई ने क्रेटा कार से तीन महिला पटवारियों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 2 पटवारी उछलकर 10 मीटर दूर गिर गईं। जबकि एक पटवारी को 20 मीटर दूर जा गिरी।
घटना एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हादसा गजसिंहपुर-पदमपुर हाईवे पर गोल्डन पब्लिक स्कूल के पास मंगलवार दोपहर 3 बजे का है। हादसे में घायल संगीता, पूजा और गरिमा को तुरंत गजसिंहपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। संगीता और पूजा को गंभीर हालात में उन्हें श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं गरिमा को हल्की चोट आई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


