Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने मंगलवार को पूगल पंचायत समिति सभागार में जनसुनवाई की। उपखंड अधिकारी पुगल दिव्या विश्नोई, विकास अधिकारी विनेश कुमार, तहसीलदार दुलाराम बाजिया, ब्लाक शिक्षा अधिकारी मुकेश भारती, कृषि अधिकारी तीर्थ सिंह, आईजीएनपी के अभियंता दीपांकर शर्मा, अनिल कैथल, जलदाय विभाग के अभियंता मुकेश पुरी, पीडब्ल्यूडी के अभियंता राकेश आर्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की नियुक्ति, अतिक्रमण हटाने, रास्ता खोलने सहित विभिन्न समस्याएं रखी। जिनके समाधान के लिए विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताया और कहा कि राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बीकानेर में होना, यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इसमें अधिक से अधिक लोग भागीदारी निभाएं।

 

इस दौरान सिध्दार्थ सिंह, डूंगर राम सेन, देवीलाल मेघवाल, सवाई सिंह तंवर, व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजाराम सहू, राकेश सहोत्रा, काशी शर्मा, मण्डी के पूर्व चैयरमेन इस्माइल खा, राकेश सारण, यूनुस खान, हाकम खान, करीम खान, मोहम्मद अली, खलील खान, मुकन सिंह, गुलशेर, सतपाल गोदारा, गोपीराम नायक, ईशरराम मेघवाल, शब्बीर आदि मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान 352 परिवेदनाएं प्राप्त हुई।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!