Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल की अभिशंसा पर राज्य सरकार ने 12.06 करोड़ रुपये की लागत से 21 सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यों से क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होगा तथा आमजन, किसानों और विद्यार्थियों को बेहतर सड़क सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

 

डॉ. मेघवाल ने बताया कि स्वीकृत कार्यों में आनंदगढ़ 1/3 एसएलएम डामर सड़क से 16 केएलडी आबादी तक 2.75 किमी मिसिंग लिंक सड़क के लिए 95.21 लाख रुपये, 7 ए.डी. चौराहे से पूगल सड़क (छागोलिया) तक 0.60 किमी सड़क के लिए 20.77 लाख रुपये, 2 जी.एम. राणेर सड़क तक 3 किमी सड़क के लिए 103.86 लाख रुपये, लूणखां से 45 आर.डी. तक 0.70 किमी सड़क के लिए 24.23 लाख रुपये, जयमलसर कुएं से भाटीवास तक 0.66 किमी सड़क के लिए 22.97 लाख रुपये, गारीखां के खेत से 4 आर.जे.डी. (संसारदेसर) तक डामर सड़क के लिए 25.97 लाख रुपये, चक 10 के.जे.डी. आबादी से 23 पीकेडी ढाणियों तक सड़क के लिए 69.24 लाख रुपये, 4 बीएलडी नहर की 51 आरडी से 4 एसडब्ल्यूएम की तरफ सड़क के लिए 103.86 लाख रुपये तथा 6 पीकेएम से 3 पीकेएसएम तखतपुरा तक मिसिंग लिंक सड़क के लिए 77.89 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

 

इसी प्रकार खरबारा से 2 डीएल (हरी नगर) तक नवीनीकरण के लिए 18 लाख रुपये, खरबारा से तखतपुरा तक 36 लाख रुपये, डेली तलाई रोड से 45 डीओडी (लाधासर) तक 27 लाख रुपये, आरडी-797 से आशापूरा तक 70 लाख रुपये, खाजूवाला-बल्लर सड़क के लिए 52.50 लाख रुपये, एमडीआर-103 किमी-126 से संजरवाला तक 35 लाख रुपये, खाजूवाला 7 केएनडी सड़क से 5 केवाईडी वाया 13 केवाईडी तक 108 लाख रुपये, 20 बीडी सड़क शिव मंदिर से 8/10 बीडी तक 80.50 लाख रुपये, बेरियावाली से 40/38 केवाईडी, 34 केवाईडी तक 98 लाख रुपये, छत्तरगढ़ से कनोलाई तक 17.50 लाख रुपये, पूगल दंतोर सड़क से अलोंग आडूरी डिस्ट्रीब्यूरी वाया 7 एडी तक 52.50 लाख रुपये तथा गोरिसर (एसएच-6ए) से महादेव वाली तक सड़क के लिए 67 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन स्वीकृतियों से खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं तथा भविष्य में भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दिलाई जाएगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!