Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आचार संहित लागू होने के बाद सभी जगहों पर सावर्जनिक स्थानों पर लगी लोकार्पण व शुभारंभ की पट्टिकाओं को कवर कर दिया गया था। नापासर नगर पालिका में किसी असमाजिक तत्वा ने इस कवर को हटा दिया और फाड़ दिया। जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) अल्का बुरडक ने इस मामले पर सख्त चेतावनी जारी की है।

 

उन्होंने कहा कि आचार संहिता के दौरान ऐसी गतिविधियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। ईओ बुरडक ने संबंधित लोगों को ऐसी हरकतों से बाज आने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि पहचान होने पर नियमानुसार पुलिस कार्रवाई की जाएगी। नापासर नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित लोकार्पण एवं शुभारंभ की कई पट्टिकाएं लगी हुई हैं, जिन्हें आचार संहिता के पालन में ढका गया था। प्रशासन ने आमजन से भी आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना में सहयोग करने की अपील की है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!