Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भीषण सड़क हादसे में महिला टीचर सहित तीन लोगों की मौत हो जाने और 11 के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ के संगरिया रोड़ की है। जहां पर मानकसर के पास रोड़वेज बस और बाइक के बीच भिड़ंत हो गयी। भीषण सड़क हादसे में महिला टीचर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग घायल हो गए। जहां बाइक को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भिजवा गया है। जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा ट्रेवल्स की बस सुबह हनुमानगढ़ से डबवाली जा रही थी। तभी बाइक को बचाने के चक्कर में बस सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकराते हुए पलट गई। हादसे में बस सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस के नीचे दबने से दो बाइक सवार युवकों ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!