Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के रतनगढ़ से जुड़ी है। जहां पर कार और बोलेरो में टक्कर हो गयी। हादसे में युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार छोटे भाई को परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे दोनों भाइयों की कार बोलेरो कैंपर से टकरा गई। हादसा ऋषिकुल रोड पर आदर्श विद्या मंदिर के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार में फंसे गौरव महर्षि को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। वार्ड 35 निवासी गौरव अपने छोटे भाई वैभव को सीकर में परीक्षा दिलवाने गया था। परीक्षा के बाद दोनों कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो कैंपर से उनकी कार की टक्कर हो गई। घायल गौरव को 108 एंबुलेंस से जालान अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!